स्टोरी: साक्षी द्विवेदी
मुंबई /भोपाल (TNA News Network)- इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्रीज से कई सेलेब्स शादी के पवित्र बंधन में बंध गए है। और इस बीच अब ये भी खबर आ रही है की सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे लव बर्ड्स केएल राहुल और अथिया शेट्टी भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।
और ये कपल बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के सबसे चर्चित कपल में से एक है और फैंस इनकी शादी होने का काफी वेट भी कर रहे थे तो अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।

जानकारी अनुसार सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में बेटी की शादी की तैयारी काफी ज़ोर – शोर से चल रही है।और हाल ही में मुंबई लौटने के बाद केएल राहुल ने खंडाला बंगले का भी दौरा किया था। और साथ -साथ केएल राहुल ने और अथिया ने अपनी शादी के ऑउटफिट्स को भी फाइनल कर लिया है। हलाकि अभी शादी की तरीक की जानकारी को गुप्त रखा गया है।

