स्टोरी: साक्षी द्विवेदी
भोपाल/मुंबई: (TNA News Network) भूल भुलैया 2′ की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन सुपरस्टार बन गए हैं। इस मूवी के बाद उनके करियर में जबर्दस्त उछाल देखा गया है। ‘भूल भुलैया 2’ के बाद उन्हें कई नए प्रोजेक्ट ऑफर किए गए हैं। उन्हें लेकर ‘आशिकी 3’ का भी ऐलान किया गया है।
जिसमे से एक नया अपडेट है की कार्तिक आर्यन को अब ‘हेरा फेरी 3 ‘के लिए भी साइन किया गया है | हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कार्तिक आर्यन रविवार को गोवा में भारत के अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव के 53वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से भी बात की। मीडिया से बात -चीत के दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या वह ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा हैं, इस पर कार्तिक आर्यन ने बस इतना कहा, “हेरा फेरी मेरी पसंदीदा फिल्म है।”

इस जवाब के बाद से ही कार्तिक आर्यन के फैंस में एक अलग क्रेज देखने को मिल रहा है | बतादे कार्तिक आर्यन युथ के फेवरट एक्टर में से एक है . उनकी हर दिन बढ़ती फैन फॉलोविंग इस बात पर मौहर लगाती है।
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित, ‘हेरा फेरी’ 2000 में रिलीज़ हुई थी। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और तब्बू लीड कैरेक्टर में थे। इसका दूसरा पार्ट साल 2006 में आया था, इसे स्वर्गीय नीरज वोरा द्वारा निर्देशित किया गया था। इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, बिपाशा बसु, राजपाल यादव और रिमी सेन लीड रोल में थे।
अब देखना ये है की कार्तिक आर्यन इस फिल्म में अक्षय कुमार को कैसे टक्कर देते है और अपने फैंस की कसौटी पे खड़े उतरते है।