स्टोरी: भूमि गायकवाड़
भोपाल/मुंबई: (TNA News Network) बिपाशा बासु और करन सिंह ग्रोवर हालही मे एक प्यारी नन्ही परी के मम्मी पापा बने है। टीएनए की ओर से उन्हें बहुत बधाईयां, आपको बता दें कि बिपाशा बासु 43 की उम्र मे मां बनी है।
बिपाशा बासु और करन ग्रोवर के घर बेटी ने जन्म लिया है।
बिपाशा और करन ग्रोवर के घर नन्हे मेहमान के आते ही सबने बधाईयां देना शुरू कर दिया है, बिपाशा बासु की टीम से पता चला है की, उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, b-town के सारे सेलिब्रिटी ने उन्हें बहुत सारी बधाई दी है, दोनो कपल की फैमिली अब कंप्लीट हो चुकी है जिससे वे बेहद खुश है।

अपने प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान बिपाशा बासु अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव रही थी और अपने प्रेगनेंसी में मैटरनिटी शूट करा कर अपने फैंस को अपनी ब्यूटी से दीवाना बनाती रही, बिपाशा की मैटरनिटी लुक्स फैंस को इतने पसंद आए की वे अभी तक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
B-town के पावर कपल में एक नाम बिपाशा बासु और करन ग्रोवर का भी लिया जाता है ये दोनो फैंस एक दूसरे से बेहद प्यार करते है और प्यार जताने का कभी कोई मौका नहीं छोड़ते है। 2016 मे हुई ये कपल की शादी के बाद से वैसे तो बिपाशा के प्रेगनेंट होने की कई खबरे बार बार सामने आती रहीं, पर अगस्त में बिपाशा ने सोशल मीडिया पर फाइनली अपने प्रेगनेंट होने की खुश खबरी अपने फैंस के साथ शेयर की।

और अब वे दोनो पैरेंट्स बन चुके है। अपनी प्यारी सी बेटी के, फैंस उनकी नन्ही परी की एक झलक देखने के लिए काफी बेकरार है।
