स्टोरी: शिखा द्विवेदी
मुंबई/भोपाल : (TNA News Network) विवेक अग्निहोत्री एक ऐसा नाम हैं। जिन्होंने बीते एक वर्ष में मनोरंजन जगत पर अपने फ़िल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के ज़रिए लोगों में एक अलग लोकप्रियता बढ़ा दी है।

विवेक अग्निहोत्री काफ़ी लंबे समय के बाद अपने नए प्रोजेक्ट के साथ वापस आये हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा किया है। बता दें फ़िल्म के पोस्टर में देखा जा सकता है कि एक वैक्सीन की शीशी रखी है। जिस पर ‘द वैक्सीन वॉर’ लिखा है। साथ ही विवेक का कहना है कि यह फ़िल्म भी सच्ची कहानी पर आधारित होगी।
बीते वर्ष रिलीज़ हुई ‘द कश्मीर फ़ाइल्स’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा दिया था। विवेक अग्निहोत्री की ये मास्टर स्ट्रोक फ़िल्म ने मनोरंजन जगत को हिला कर रख दिया था। ‘द कश्मीर फाइल्स’ की ऐसी आँधी चली थी कि हर शख़्स की ज़ुबान पर ‘द कश्मीर फाइल्स का ही नाम था। अब एक बार फिर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई फ़िल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का ऐलान कर दिया है। ये फ़िल्म अगले साल रिलीज़ की जाएगी। बता दें पोस्टर को देख सभी इतने एक्साइटेड है की क्या होगी ये कहानी?
