रिपोर्ट: साक्षी द्विवेदी
भोपाल: (TNA News Network) कालिदास समारोह में- ओडिशा , बंगाल , उत्तरप्रदेश इसके साथ ही अन्य राज्यों के दिग्गज कलाकारों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और कालिदास अकादमी का आभार जताया।
मालिनी अवस्थी ने कहा – ‘इस शांत और सुरभित राज्य ने भारत की संस्कृति , कला व साहित्य को संजोकर रखा है।’
ओडिशा , बंगाल , उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों से अखिल भारतीय कालिदास सम्हारो में शामिल होने आये संस्कृति के सितारों का कहना है की, मध्यप्रदेश एक बहुत ही शांत खूबसूरत और संस्कृत प्रिय राज्य है। और यहाँ नगर की अलौकिकता की बात ही अलग है। यहाँ भारत की महान संस्कृति को संक्षित करने व नयी पीढ़ी तक पहुचाने का काम बहुत अच्छे तरह से होता है। हम तो अपने पुरे प्रदेश की तरफ से मध्यप्रदेश का आभार जताते है।

लखनऊ से पधारी ख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी , भुवनेश्वर ( ओडिशा ) से आये ख्यात शास्त्रीय ओडिसी साधक गजेंद्र पांडा व कोलकाता ( बंगाल ) से सितार वादन करने आये पद्मभूषण बुधादित्य मुखर्जी ने नयी दुनिया से चर्चा में मध्यप्रदेश ,उज्जैन व कालिदास समारोह को लेकर अपने मन की बात कही।
इन सभी लोगो ने मध्यप्रदेश में होने वाले सारस्वत आयोजनों की श्रृंखला के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,राज्य सरकार के संस्कृति मंत्रालय और कालिदास संस्कृत अकादमी का आभार जताया।
