स्टोरी: साक्षी द्विवेदी
मुंबई/भोपाल: (TNA News Network) खुद को क्रिटिक्स बताने वाले केआरके अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। एक बार फिर उन्होंने एक ट्वीट कर इस बात पर मोहर लगा दी है। अपने ख़राब ट्वीट के चलते केआरके को अब आलिया – रणबीर के फैंस के सवालो में घिरते हुए देखा जा रहा है। आलिया – रणबीर के फैंस उन्हें काफी खरी – खोटी सुना रहे है।

दरअसल हाल ही में रविवार को आलिया भट्ट ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जनम दिया है। जिसके बाद आलिया – रणबीर के फैंस काफी खुश हुए है। और आलिया – रणबीर के माता पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर आते ही उन्हें बधाई देने का सिलसिला कॉफी तेजी से बढ़ता दिखा। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दो के कई सुपरस्टार्स आलिया – रणबीर को बधाई दे रहे है। यहाँ तक की कई साउथ के सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे है। और अब इनसब के बीच जब सबकुछ अच्छा चल रहा था तभी खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके यानि कमल रशीद खान ने भी आलिया – रणबीर को एक विवादित अंदाज़ में बधाई दी है और इनके इस विवादित अंदाज़ से आलिया – रणबीर के फैंस काफी न खुश है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने केआरके की क्लास लगा दी है।
दरअसल केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर आलिया भट्ट को माँ बनने की बधाई देते हुए लिखा , “शादी के सात महीनो के बाद आलिया – रणबीर को माता – पिता बनने की बधाई हो “।
बतादे आलिया भट्ट ,रणबीर कपूर ने एक दूसरे को लम्बे समय तक डेट किया और उसके बाद 14 अप्रैल , 2022 को शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। और शादी के बाद जून में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर सबको चौका दिया था।

और आलिया ने नवंबर में बेटी को जन्म दिया है। जिसको लेकर केआरके ने अपने ट्वीट में शामिल कर दोनों पर तंज कसा है। उनका ये अंदाज़ अब उनके लिए मुसीबत बनता दिख रहा है। फैंस उनके ट्वीट को रीट्वीट कर उन्हें बहुत खरी – खोटी सुना रहे है।
एक यूजर ने ट्वीट कर उन्हें ‘ बेशर्म’ बताया तो वही दूसरे यूजर ने अभिनेता को फटकार लगते हुए कहा , तुमको हर बात पर उल्टा क्यों बोलना होता है ? वो पेरेंट्स बन गए है। एक नयी खूबसूरत शुरुआत कर रहे है, कुछ अच्छे तरीके से नहीं बोल सकते तो मुँह बंद रखा करो।