मुंबई/ भोपाल : ( TNA News Network ) आलिया और रणवीर का इंतज़ार पूरा हुआ। आलिया ने नन्ही परी को जन्म दिया है। कपूर और भट्ट परिवार में सब एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज यानि 6 नवंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया। बता दें आज सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी आलिया। यह हॉस्पिटल मुंबई के गोरेगांव इलाक़े में है। रणबीर और आलिया को अस्पताल में जाते हुए स्पॉट किया गया, इसके बाद से ही फ़ैन्स ख़ुश खबरी के लिए बेसब्र थे।

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का यह पहला बच्चा है। पहले कहा जा रहा था कि आलिया नवंबर के आख़िरी या दिसंबर की शुरुआत में बच्चे को देंगी जन्म लेकिन नवंबर की शुरुआत में कपूर फ़ैमिली ने बेटी का वेलकम किया है।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट की पिछले महीने ही गोद भराई हुई थी। इस सेरेमनी में बी-टाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। रस्मों में भट्ट और कपूर ख़ानदान रणबीर,आलिया और उनके होने वाले बच्चे को आशीर्वाद देने के लिए पहुँचे थे। बता दें आलिया ने 14 अप्रैल को अपनी प्रेग्नेंसी अलाउंस की थी। आलिया ने हॉस्पिटल की अल्ट्रासाउंड कराते हुए फ़ोटो शेयर कर अपने फेंस को बताया था, ‘हमारा बेबी..जल्द आ रहा है|’ जिसमें उनके साथ उनके पति रणबीर कपूर भी नज़र आ रहे थे।



