मुंबई: (TNA News Network) अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा के सीक्वल पुष्प द रूल को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म का पहला पार्ट रिलीज होने के बाद से ही फैंस सीक्वल से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं, फिल्म से जुड़े अपडेट नए अपडेट सामने आते रहते हैं।
अब फिल्म की शूटिंग से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पुष्पा 2 की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

अक्टूबर में शुरूहो सकती है शूटिंग शुरू ?
समाचार एजेंसी आईएएनएस की खबर के मुताबिक, अल्लू अर्जुन अगले महीने यानी अक्टूबर में मध्य में पुष्पा द रूल की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इन दिनों अभिनेता के फिल्म में लुक पर काम चल रहा है और जल्द ही उनका ये लुक फैंस के सामने आ सकता है।
इसलिए हुई शूटिंग में हुई देरी?
आपको बता दें, इन दिनों पुष्पा: द राइज के सीक्वल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बीते महीने मेकर्स ने फिल्म की सेरेमनी पूजा का आयोजन किया था। लेकिन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में चल रही हड़ताल की वजह से पुष्पा: द रूल की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई थी।
इससे पहले जानकारी आई थी कि पुष्पा पार्ट 2 में साउथ के सुपरस्टार एक्ट्रेस साई पल्लवी की एंट्री हो गई है। इस फिल्म में एक आदिवासी लड़की की भूमिका के लिए अप्रोच किया गया है और उन्होंने इस किरदार के लिए अपनी सहमति दे दी है। वो जल्द ही शूटिंग शुरू कर देंगी। हालांकि, अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
एक्शन सीक्वेंस से भरपूर होगी पुष्पा द रूल
पुष्पा के दूसरे पार्ट की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। बताया जाता है कि इसके एक्शन सीक्वेंस भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे महंगे दृश्यों में शामिल होंगे फिल्म 2023 के मिड या लास्ट में रिलीज हो सकती है। पुष्पा- द रूल 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन किया। अल्लू अर्जुन की यह पहली फिल्म है, जिसे हिंदी बेल्ट में भी इतने बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था।