स्टोरी: साक्षी द्विवेदी
भोपाल। (TNA News Network ) बॉलीवुड इंडस्ट्रीस और क्रिकेट की दुनिया के पावर कपल अनुष्का शर्मा विराट कोहली इनदिनों काफी चर्चा में है।

हाल ही में ये कपल महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। बतादे अनुष्का और विराट की तस्वीरें देख फैंस बेहद खुश दिख रहे है।

साथ ही तस्वीरें देखने के बाद ये भी साफ़ नज़र आ रहा है की विराट और अनुष्का ने काफी सादगी से महाकाल के दर्शन किये है , विराट अनुष्का ने कोई भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं लिया।
महाकाल के दर्शन के दौरान अनुष्का शर्मा जहा सारी में नज़र आयी तो वही उनके पति विराट कोहली धोती पहने नजर आए।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने महकालेश्वर मंदिर में सभी आम लोगों के साथ आरती की। उनकी यह सादगी फैंस को खूब पसंद आ रही है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फोटोज में महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। बता दें कि दोनों वहां रहकर मंदिर में होने वाले भजन-कीर्तन का भी हिस्सा बने।