स्टोरी: कृति मानिकपुरी
मुम्बई/भोपाल (TNA News Network) हाल ही मे बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर अपनी अपकमिंग सीरीज “द नाइट मैनेजर” की स्क्रीनिंग पर पहुँचे थे। जहाँ आदित्य की महिला फैन द्वारा जबरदस्ती गले लगने और किस करने की कोशिश की गई थी ।लेकिन अब आखिरकार एक इन्टरव्यू के दौरान आदित्य ने इस घटना पर अपनी टिप्पणी देते हुए कहा – ” एक फैन के तौर पर मै उनकी उत्सुकता समझ सकता हूँ। लेकिन उनके ऐसा करते ही में काफी अनकमफर्टेबल हो गया। लेकिन फिर मैंने खुद को सम्भाला। मैं उनकी आलोचना नहीं करूंगा। मै जानता हूँ ऐसा करने के पीछे उनका कोई गलत इरादा नहीं था।”

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आया हैं, जिसमें महिला फैन ने पहले आदित्य के साथ सेल्फी ली, उसके बाद उन्हें गले लगाया और जबरदस्ती किस करने की कोशिश करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में महिला काफी उत्सुक दिखाई दे रही हैं। महिला के आदित्य के पास आते ही आदित्य अनकम्फर्टेबल हो गये। जिसके बाद सिक्युरिटी द्वारा महिला को उनसे दूर किया गया।
बता दे , आदित्य की वेब सीरीज “द नाइट मैनेजर” एक ब्रिटिश सीरीज की हिन्दी रीमेक हैं। इसमे अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के अलावा अनिल कपूर और एक्ट्रेस सौबिता ढुलीपाला भी दिखाई दी हैं। इसे ओ टी टी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार में रिलीज किया गया हैं।
