स्टोरी: कृति मानिकपुरी
मुंबई/भोपाल (TNA News Network) सोमवार 20 फरवरी को बॉलीवुड से बड़ी घटना सामने आई है। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम पर एक कॉन्सर्ट के दौरान हमला किया गया। मुंबई के चेंबूर में हो रहे एक कॉन्सर्ट में राजनेता उद्धव ठाकरे की पार्टी के विधायक प्रकाश फतेरपेकर के बेटे स्वप्निल फतेरपेकर आरोप है कि उनके लोगों द्वारा सोनू निगम के साथ मार-पीट और धक्का-मुक्की की गई।

सोनू निगम के संगीतकार दोस्त रब्बानी जब उन्हें बचाने आगे आए तो हमलावरों द्वारा उन्हें भी धक्का दिया गया। रब्बानी के सिर पर चोट आयी हैं, रब्बानी और सोनू दोनों को ही घटना के तुरंत बाद हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि सोनू निगम को कोई गंभीर चोट नहीं आई हैं।
सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में हमलावरों द्वारा धक्का-मुक्की की जा रही हैं। जिसकी वज़ह से सोनू निगम स्टेज पर ही गिर गए। साथ ही गुंडों द्वारा मार पीट भी की जा रही हैं। कई सिलेब्रिटीज और दर्शकों द्वारा इस घटना को लेकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही हैं। हालाकि ये हमला क्यों किया गया इस बात की सही जानकारी अब तक सामने नहीं आई हैं।

फ़िलहाल सोनू निगम द्वारा एमएलए प्रकाश फतेरपेकर के बेटे स्वप्निल फतेरपेकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई हैं। सोनू निगम ने अपने बयान में बताया कि एक अंजान व्यक्ती कॉन्सर्ट के दौरान उनसे सेल्फी लेने की जिद करने लगा, और उसके बाद ही गुंडों द्वारा मार पीट की गई।