स्टोरी: कृति मानिकपुरी
मुंबई/भोपाल (TNA News Network) बॉलीवुड में हो रही लगातार शादियों मे अब एक और नाम जुड़ गया हैं। इस साल कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी बॉयफ्रैंड फहाद जिरार अहमद से शादी कर ली है। स्वरा भास्कर ने फहाद के साथ कोर्ट मैरिज के माध्यम से शादी की।

दोनों कपल ने इस मौके पर एक दूसरे को मैच करते हुए लाल और सफेद रंग के कपड़े पहने। स्वरा लाल रंग की साड़ी के साथ सफेद ब्लाउज और साधारण ज्वेलरी पहने हुए दिखाई दी, तो वही फहाद ने उन्हें मैच करते हुए सफेद कुर्ते पजामा के साथ रेड जैकेट पहनी। स्वरा और फहाद की शादी की कुछ तस्वीरे सामने आयी हैं जिसमें दोनों कपल कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया करते हुए एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर स्वरा की ये शादी की तस्वीरे वायरल हो रही हैं। कई सिलेब्रिटीज ने इस मौके पर दोनों को बधाई दी, तो वही कुछ दर्शकों द्वारा इन्हें ट्रोल भी किया जा रहा हैं। स्वरा भास्कर ने एक बार फहाद के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें भाई कह कर संबोधित किया था, दर्शक इसी बात पर निशाना साधते हुए कह रहे हैं कि स्वरा भास्कर ने अपने मुहबोले भाई से शादी कर ली।

फहाद अहमद, स्वरा भास्कर से उम्र मे करीब 4 साल छोटे हैं। फहाद उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के लीडर हैं। स्वरा और फहाद की मुलाकात साल 2020 में एक प्रोटेस्ट के जरिए हुई थी। दोनों कपल ने बिना एक दूसरे का धर्म परिवर्तन किए एक दूसरे से शादी की। ट्वीटर पर स्वरा ने शादी की तस्वीरे शेयर करके शादी की जानकारी दी हैं।
