स्टोरी: कृति मानिकपुरी
मुंबई/भोपाल (TNA News Network) मंगलवार को बॉलीवुड के पुराने जाने माने अभिनेता जावेद खान अमरोही ने करीब दोपहर 1 बजे मुंबई स्थित सूर्या नर्सिंग होम में अपनी आखिरी सांसे गिनी। बताया जा रहा हैं कि जावेद के दोनों फेफड़े खराब होने की वजह से उनकी मृत्यु हुई है।

जावेद खान पिछले 1 वर्ष से साँस की बीमारी से पीड़ित थे। जावेद की उम्र 70 वर्ष थी। म्रत्यु के बाद ओशिवारा कब्रिस्तान मे शाम 7:30 बजे जावेद का अंतिम संस्कार किया गया। पिछले 1 वर्ष से बीमारी के चलते जावेद बिस्तर पर थे और काफी समय से उनका इलाज चल रहा था।
जावेद 70 के दशक के जाने माने अभिनेता थे। इन्होंने कई मशहूर फ़िल्मों मे अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। सन 1973 में फिल्म “जलते बदन” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जावेद ने अपने जीवन काल में कुल 150 से ज्यादा फ़िल्मों मे काम किया हैं।
जावेद ने “सत्यम शिवम सुन्दरतम”, “लगान”, “अंदाजा अपना अपना” , चक दे इंडिया” जैसी मशहूर फ़िल्मों मे काम किया। इन्होंने अपने अभिनय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी हैं।