स्टोरी: कृति मानिकपुरी
मुंबई/भोपाल (TNA News Network) बुधवार को धारावाहिक राधा-कृष्ण फेम ऐक्टर सुमेध मुद्गलकर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने उपनयन संस्कार की कुछ तस्वीरे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – ” उपनयन संस्कार- जनेऊ”

तस्वीरो में सुमेध भगवा रंग की धोती और गमछा डाले हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही गले में फ़ूलों की माला डाले हुए हैं। तस्वीरो में सुमेध उपनयन संस्कार में होने वाले रस्मों को करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरो में सुमेध जनेऊ पहने हुए है अपने माता पिता के साथ नजर आ रहा हैं।
इन तस्वीरो को देख कर फैन्स को ऐसा लग रहा हैं कि सुमेध की शादी हो रही हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं। उपनयन संस्कार हिन्दू धर्म के 16 संस्कारों में से 10 वां संस्कार हैं। इसे जनेऊ संस्कार भी कहा जाता हैं। सुमेध मुद्गलकर का पूरा नाम सुमेध वासुदेव मुद्गलकर है। सुमेध मराठी हिन्दू परिवार से तालुक रखते हैं। इन तस्वीरों को फैन्स और फ्रैंड्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं।
सुमेध को साल 2018 में आए धारावाहिक राधा-कृष्ण शो से काफी लोकप्रियता मिली है। शो स्टार भारत चैनल में प्रसारित होता हैं जिसमें सुमेध कृष्ण की भूमिका में नजर आए थे।
