स्टोरी: कृति मानिकपुरी
मुंबई/भोपाल (TNA News Network) लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे बॉलीवुड कपल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आज यानी 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करेंगे। बीती रात कपल की संगीत सेरेमनी हुयी। संगीत के कार्यक्रम के लिए सूर्यगढ़ पैलेस में शानदार सजावट देखने को मिली। सूर्यगढ़ पैलेस गुलाबी और पीली रंग की लाइटिंग से जगमगाता हुआ दिखाई दिया।

शादी के कार्यक्रमों से जुड़ी तस्वीरे अभी तक सामने नहीं आयी हैं। बताया जा रहा है, सिद्धार्थ कियारा की शादी के लिए कड़ी सिक्युरिटी का इंतजाम किया गया हैं। शादी में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी शामिल होने वाले हैं। जिनमे मुकेश अम्बानी, शाहिद कपूर, करन जौहर, मनीष मल्होत्रा के साथ साथ और भी कई सेलिब्रिटी नजर आने वाले हैं।
आज सिद्धार्थ-कियारा दोपहर 3 बजे सात फेरे लेंगे और शाम को रिसेप्शन पार्टी के बाद , सिद्धार्थ-कियारा मुंबई में अपने 70 करोड़ के नए बंगले पर अपनी गृहस्थी बसाने वाले हैं। शादी में कियारा गुलाबी रंग के लहंगे के साथ रॉयल लुक में नजर आने वाली हैं।
हम बता दे सिद्धार्थ-कियारा एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। सिद्धार्थ-कियारा को साल 2021 में आई फिल्म “शेरशाह” में एक साथ देखा गया था। जिसमें इन दोनो की जोड़ी को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया था।
