सोशल मीडिया पर निक जॉनस और प्रियंका की बेटी मालती मैरी जॉनस का पहली बार चेहरा देखने को मिला। मालती मैरी जॉनस की तस्वीरे तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में मालती माँ प्रियंका चोपड़ा की गोद में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं।
स्टोरी: कृति मानिकपुरी
मुंबई/भोपाल (TNA News Network) सोशल मीडिया पर मालती और प्रियंका की ये खुबसूरत तस्वीरों को काफी पसंद और शेयर किया जा रहा हैं। तस्वीरों में सफेद रंग की ड्रेस के साथ सफेद रंग के हेयरबेल्ट में मालती बहुत ही प्यारी लग रही थी।

हाल ही मे जॉनस ब्रदर्स के वॉक ऑफ फेम समारोह में निक के परिवार के साथ मालती भी नजर आई। समारोह में निक के परिवार से उनके भाई केविन और जॉ के साथ उनकी पत्नी डेनियल जॉनस और सोफि टर्नर नजर आए। ये पहली बार था जब निक और प्रियंका, मालती को मीडिया के सामने लाए। मीडिया के सामने आते ही मालती ने सुर्खिया बटोर ली है। सोशल मीडिया पर मालती की तस्वीरे देख कर फैन्स काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।

बता दे , पिछले वर्ष 15 जनवरी 2022 को प्रियंका चोपड़ा और निक जॉनस ने एक प्यारी सी बेटी को सेरोगेसी के माध्यम जन्म दिया था।
