स्टोरी: कृति मानिकपुरी
मुंबई/भोपाल (TNA News Network) बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फिल्म “पठान” से एक बहतरीन वापसी की हैं। फिल्म “पठान” ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ के ऊपर की कमाई करके दुनिया भर मे रिकॉर्ड कायम किया है और इसके साथ ही पठान अब तक की सबसे बेहतरीन एक्शन फ़िल्मों की लिस्ट में शामिल हो गयी हैं।बताया जा रहा हैं, गणतंत्र दिवस के दिन थिएटरों में पठान मूवी का शो पूरी तरह हाउसफुल रहा। फिल्म मे शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिम्पल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में सलमान खान की एंट्री ने दर्शकों को और भी ज्यादा उत्साहित कर दिया। फिल्म पठान के जरिए शाहरुख, सलमान सालो बाद एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई दिए। जॉन अब्राहम फिल्म में एक बहरीन विलेन के रूप में दिखाई दिए। जॉन की परफॉर्मेंस तारीफे काबिल हैं, तो वही दीपिका ने भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। किंग खान एक्शन हीरो के रूप में एक बार फिर पर्दे पर झा गए। फिल्म में शानदार एक्शन के साथ वी एफ एक्स का अच्छा काम देखने को मिला। फिल्म के गाने “झूमे जो पठान” ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। फिल्म की कहानी दर्शकों को बांधे रखती है। शाहरुख फिल्म में एक इंडियन एजेंट की भूमिका में दिखाई दिए। कुल मिलाकर पठान इस साल की बेस्ट एक्शन फिल्म के साथ साल 2023 की पहली ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बन गयी हैं।
