स्टोरी: कृति मानिकपुरी
मुंबई/भोपाल (TNA News Networ) संजय दत्त, अरशद वारसी की चर्चित लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली हैं। गुरुवार को संजय दत्त, अरशद वारसी स्टारर अनटाइटल्ड फिल्म की अनाउंसमेंट की गई है। फिल्म का एक पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म के आने की जानकारी दी गयी। पोस्टर में संजय और अरशद कैदी के रूप में जैल में बंद नजर आ रहे हैं। अरशद और संजय की इस जोड़ी को “मुन्ना भाई और सर्किट” की जोड़ी के नाम से जाना जाता हैं। अरशद और संजय को साल 2003 में आयी फिल्म “मुन्ना भाई एमबीबीएस” से दर्शकों का खूब प्यार मिला था। लेकिन अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार ये जोड़ी दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है। फिल्म का नाम और अन्य जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है। इस फिल्म को खुद संजय दत्त प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म के डायरेक्टर सिद्धांत सचदेवा हैं। फिल्म इस साल ही सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी।
