स्टोरी: कृति मानिकपुरी
मुंबई/भोपाल (TNA News Network) दृश्यम 2 के शानदार प्रदर्शन के बाद अजय देवगन अपनी नई अपकमिंग फिल्म “भोला ” के साथ हाजिर हैं। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर “भोला” मूवी के एक पोस्टर के साथ फिल्म के दूसरे टीज़र के आने की जानकारी दी हैं। पोस्टर में अजय हाथ मे त्रिशूल लिए नजर आ रहे हैं। टीज़र 24 जनवरी को रिलीज होगा। इससे पहले 22 नवंबर को फिल्म का पहला टीज़र रिलीज किया गया था। जिसमें अजय एक कैदी के रूप में दिखाई दे रहे थे। “भोला” तमिल सुपरहिट फिल्म “कैथी” की रीमेक हैं। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं। जिसका निर्देशन खुद अजय देवगन कर रहे हैं। इस फिल्म मे अजय के अलावा तब्बू भी नजर आएगी। भोला में तब्बू एक पुलिस वाली का किरदार निभा रही हैं। दृश्यम 2 की सफ़लता के बाद “भोला” को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म “भोला” इस साल 30 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
