स्टोरी: साक्षी द्विवेदी
मुंबई/भोपाल (TNA News Network) बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं। फैंस इन फोटोज पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। लेकिन पार्टी में सभी लोगों की नजरें बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर टिकी थी।

इस पार्टी में जैसे ही रणवीर-दीपिका ने एंट्री ली वैसे ही पूरा माहौल ही बदल गया है। इस दौरान की तस्वीरें अब सामने आ गई हैं।रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को साथ देख फैंस की खुशी डबल हो गई हैं। आपको बतादे इस ग्रैंड पार्टी में दीपिका पादुकोण के लुक की बात करें तो वो इस पार्टी में लाल और गोल्डन साड़ी में नजर आईं। दीपिका को ट्रेडिशिनल में देख फैंस का बज हाई हो गया है।दीपिका पादुकोण का लुक चर्चा का विषय बन गया है. पठान रिलीज होने से पहले दीपिका को पहली बार देखा गया है।बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने भी इस पार्टी में रॉयल एंट्री ली है। उनका लुक भी काफी स्टाइलिश था। रणवीर की हर फोटो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।इस दौरान दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह ने भी कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। उनका हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
