स्टोरी: कृति मानिकपुरी
मुंबई/भोपाल (TNA News Network) मंगलवार को देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अम्बानी के सबसे बड़े बेटे अनंत अम्बानी की सगाई गर्लफ्रैंड राधिका मर्चेंट से हुई। ये सगाई का फंक्शन मुंबई के अल्टामाउंट रोड के एंटिलिया परिसर में किया गया। सगाई मे गुजराती रीतिरिवाज के साथ गोलधाना और चुनरी की रस्मे की गई। इस खास मौके पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। सभी ने मिलकर एक शानदार सरप्राइज परफॉर्मेंस भी दी , जिसे नीता अम्बानी ने लीड किया। इस मौके पर सभी ट्रडिशनल अंदाज मे नजर आए। दुल्हन राधिका मर्चेंट ऑफ व्हाइट कलर के लहंगा मे बेहद खूबसूरत लग रही थी तो वही अनंत अम्बानी नीले रंग के कुर्ते मे नजर आए। सगाई के इस ग्रैंड फंक्शन में स्पोर्ट्स और फिल्म जगत के कई जाने माने चहरे देखने को मिले। जिसमें शाहरुख खान पत्नी गौरी खान के साथ , दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ, अर्जुन कपूर और सचिन तेंदुलकर सहित कई जानी मानी हस्तियाँ शामिल हुई। हम बता दे पिछले साल 29 दिसम्बर को अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट का राजस्थान में रोका हुआ था।
