स्टोरी: साक्षी द्विवेदी
मुंबई /भोपाल: (TNA News Network) बॉलीवुड के टॉप एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस से फैंस को काफी उमीदे थीं। लेकिन बतादे रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस फैंस पे कोई ख़ास जादू नहीं चला पाई। फैंस को इस मूवी से जितनी उम्मीद थी उससे काफी कम पसंद इसे किया जारहा है।

रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म सर्कस, शुक्रवार, 23 दिसंबर, 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है और लोगो ने मूवी पर अपने रिएक्शंस देना शुरू कर दिया है। रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा, सनहाई मिश्रा और जॉनी लीवर सहित अन्य ने दर्शकों को हंसाने की कोशिश की है, हलाकि लोगो को फिल्म कुछ ख़ास पसंद नहीं आई है। इतना ही नहीं प्रशंसक कह रहे हैं कि यह फिल्म पहले से कहीं ज्यादा खराब है। बतादे रणवीर सिंह की एक्टिंग पर किसी का कहना है की वो काफी ओवर करदेते है , तो कोई कहता है फिल्म की स्टोरी में दम नहीं है।
कई फैंस का कहना है की अबतक की रोहित शेट्टी के करियर की सबसे ख़राब मूवी है!
