स्टोरी: साक्षी द्विवेदी
मुंबई /भोपाल (TNA News Network): बिग बॉस 13 की फेम शहनाज गिल अपने टॉक शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ को लेकर चर्चा में है।

शहनाज गिल हाल ही में टीवी की दुनिया के सुपरहिट सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 में पहुंची हैं। जहां उनकी तस्वीरें अब सामने आने लगी हैं। इन तस्वीरों में अदाकारा शहनाज गिल बेहद खूबसूरत गोल्डन शरारे में नजर आईं। शहनाज गिल का ये देसी अंदाज अब उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान अदाकारा शहनाज गिल अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस का दिल जीतती दिखीं।


शहनाज़ गिल सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 के सेट पर पहुंची थी। जहां एक्ट्रेस ने खूबसूरत शरारा पहनकर फैंस का दिल जीत लिया। बतादे शहनाज़ अपने बचपने और बेबाक अंदाज़ के लिए हमेशा से पसंद की जाती है हाल ही में शहनाज़ का एक गाना एमसी स्क्वायर के साथ रिलीज़ हुआ जिसमे शहनाज़ की रैप सुनकर फैंस उनके दीवाने होगये।
