स्टोरी: साक्षी द्विवेदी
मुंबई /भोपाल ( TNA News Network ) बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल एक दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन तमाम सितारों के लिंकअप और शादी की खबरें आती रहती हैं। और इनसब के बीच अब खबर आ रही है एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के बंधन में बंधने की।

बतादे अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर नया अपडेट आया है। लेटेस्टे मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस कपल ने साल 2023 में जनवरी के महीने में अपनी शादी की डेट फाइनल कर ली है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के कार्यक्रम 21 से 23 जनवरी के बीच होंगे। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और केएल राहुल जनवरी के चौथे सप्ताह में शादी करने जा रहे हैं।

कपल की शादी के दौरान परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। जानकारी अनुसार अथिया शेट्टी और केएल राहुल दिसंबर के आखिर तक निमंत्रण भेजने वाले है और 21 से 23 जनवरी की डेट को लॉक करने के लिए बोलने वाले हैं। इस कपल की शादी में कुछ ही दिन बचे हैं इसलिए तैयारियां जोरों पर हैं। इन दोनों की शादी साउथ इंडियन की तरह होने वाली है, जिसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे कार्यक्रम होंगे।
