स्टोरी: साक्षी द्विवेदी
मुंबई/भोपाल: (TNA News Network) टीवी इंडस्ट्रीज की एक्ट्रेस ,मॉडल और हाल ही में बिग बॉस ओटीटी के 1 सीजन की विजेता रही दिव्या अग्रवाल ने अपने बर्थडे के मौके पर अपने बॉयफ्रेंड अपूर्वा पड़गाओंकर संग सगाई करली है।

बतादे दिव्या अग्रवाल ने कई रियलिटी शोज किये है और कई सांग एलबम्स में भी वह नज़र आईं है। जानकारी अनुसार दिव्या के जन्मदिन के मौके पर (4 दिसंबर 2022) को उनके बॉयफ्रेंड अपूर्वा ने उन्हें ऑफिशियली सबके सामने उनसे शादी करने का प्रस्ताव रखा जिसके बाद दिव्या ने हाँ कहकर उनसे सगाई करली।

जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले ही दिव्या ने अपने एक्स बॉयफ्रैंड वरुण सूद के साथ लम्बे समय से चल रहे रिश्ते का दी एन्ड किया था। उन्होंने बॉयफ्रैंड संग ब्रेकअप की खबर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर कर अपने फैंस को बताया। जिसके बाद दिव्या और वरुण के फैंस उनसे काफी न खुश और उदास होगये थे। हलाकि ब्रेकअप के बाद भी कई बार दिव्या और वरुण साथ में कई पार्टी और इवेंट अटेंड करते दिखे है।
जहा दिव्या और वरुण के फैंस अभी इस बात पर यक़ीन कर नहीं पा रहे थे की अब दिव्या ने अपने फैंस को अपनी सगाई की खबर देकर उन्होंने सबको हैरान कर दिया है। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी सगाई की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी ख़ुशी जाहिर की है।
