स्टोरी: साक्षी द्विवेदी
मुंबई /भोपाल (TNA News Network) बॉलीवुड इंडस्ट्रीज की टॉप एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ना सिर्फ अपनी प्रोफ़ेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में बनी रहती है . हाल ही में मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नन्सी के काफी रयूमर्स पढ़ने और देखने को मिले जिस खबर को सुनने के बाद मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने इस बात पर रियेक्ट भी किया। उन्होंने कर्मा की बात कहकर इस बात को टाल दिया उन्होंने इस खबर को झूट बताया और इसे एक मात्र अफवा बताया।

बतादे इसी बिच मलाइका अरोड़ा एक बार मायानगरी यानी मुंबई में स्पॉट हुई हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मलाइका अरोड़ा शुक्रवार की रात में मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुई हैं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा एक सैलून में नजर आईं।
मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश नजर आई हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी अदाओं से लोगों का ध्यान उनकी तरफ खींच ही लिया। बतादे मलाइका अरोड़ा ने जींस और क्रॉप टॉप के साथ लॉन्ग जैकेट पहन रखा था। मलाइका अरोड़ा ने अपने जैकेट को ऊपर से ओढ़ रखा था।
मलाइका अरोड़ा ने कभी कैमरे की तरफ देखकर तो कभी साइड में देखकर पोज दिया। मलाइका अरोड़ा ने छोटा सा बैग भी ले रखा था जिसके चलते उनके लुक में चार चाँद लग गए थे।


मलाइका अरोड़ा को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान मलाइका अरोड़ा अलग-अलग पोज देते हुए नजर आईं। मलाइका ना सिर्फ अपनी बढ़ती उम्र को रोज़ अपने अलग अलग लुक से चैलेंज करती है बल्कि वो हमेशा अपने फैंस का ध्यान रखते हुए कुछ नया करने की कोशिश करती रहती है .मलाइका अरोड़ा की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं।
